Sat. Jun 6th, 2026

आज दिनांक 03 दिसम्बर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र बक्सर के सभागार में उप विकास आयुक्त श्री योगेश कुमार सागर के कर कमलों से समारोह का उदघाटन द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग-सह-जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि दिव्यांगजनों के सर्वागींण विकास के लिए कार्य करें एवं स्वयं को तथा समाज को सशक्त बनाने हेतु तत्पर रहें। कार्यक्रम में उपस्थित सिविल सर्जन बक्सर द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं का निष्पादन किया गया एवं श्रीमती पूनम कुमारी सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर द्वारा इस अवसर पर जिला के दिव्यांगजनों को शुभकामनाएँ दी गई। इस आयोजन में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थान सांजो स्मारिटन सेवा केन्द्र बक्सर, सृजनशील दिव्यांग बच्चों की श्रेणी में सूर्य प्रकाश, राज कुमार, निराशा कुमारी, हर्षिता कुमारी, शालू कुमारी, साधू कुमार यादव, उत्कृष्ट सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्ति की श्रेणी में शिक्षक धनन्जय कुमार सिंह, सेंट मेरी उ0वि0 बक्सर, परमानन्द यादव (गायक) को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रोल मॉडल की श्रेणी में श्री हरिहर सिंह, जितेन्द्र ठाकुर एवं अगस्त कुमार उपाध्याय को सम्मानित किया गया। डॉ0 योगेन्द्र कुमार सिंह को दिव्यागों के प्रति सेवा समर्पण के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री भी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!