Tue. Oct 27th, 2026

आज दिनांक 01 01 24 को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ कार्यालय अहिरौली बक्सर के प्रांगण में मिलन समारोह सह चिउड़ा दही का भोज का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने किया।
अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष के खट्टी मीठी यादों को संजोए हुए नए वर्ष का स्वागत सामाजिक सौहार्द को कायम रखने और सबके सुखमय जीवन की कामना कर साथ सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभ कामना।
तत्पश्चात पूरा माहौल तालियों के गड़गड़ाहट और भारत माता की जय से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधन करने वालों में राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह,रेल यात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुधीर सिंह, वी के ग्लोबल हॉस्पिटल के डा0 वी के सिंह,संघ के उप सभा पति आर एन मिश्र ,धनंजय दुबे, महा सचिव शैलेश ठाकुर, बरिष्ट वकील शेषनाथ सिंह, हरिशंकर सिंह दयाशंकर सिंह केशव सिंह शिवमंगल सिंह रामराज सिंह हरेंद्र सिंह वरिष्ठ सैनिक बृज बिहारी ओझा सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सभी वरिष्ठ पूर्व सैनिक समाजसेवी तथा समाज के हर वर्ग के लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां प्रेषित की सभा के समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!