Thu. Oct 29th, 2026

बक्सर ब्यूरो हेड :-बिहार तेज न्यूज़

बुनियाद केन्द्र बक्सर में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा वृद्वजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला की शुरूआत की गई। इस कार्यशाला में उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर श्री आशुतोष राय, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती पूनम कुमारी एवं जिला प्रबंधक बुनियाद केन्द्र श्रीमती नीलू कुमारी ने अपनी सहभागिता दी। इस कार्यशाला में 60 से ज्यादा वृद्वजनों एवं दिव्यांगजनों ने भाग लिया एवं चुनाव की मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन एवं वृद्वजन आगामी बिहार विधान सभा 2020 में शत-प्रतिशत अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें एवं अपने परिवार तथा आस-पास के लोगों के भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा वृद्वजन एवं दिव्यांगजन के साथ ही महिला मतदाता को भी मतदान के लिए प्रेरित किया गा। इस कार्यशाला में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान के बारीकियों से अवगत कराया गया। साथ ही ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट0 का प्रदर्शन कर वोट देने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में जिले के स्वीप पीडब्लूडी आईकन श्री जितेन्द्र ठाकुर भी मौजूद रहे एवं उनके द्वारा लोगों को मतदान के लिए आह्वान्वित किया गया। इस अवसर पर वृद्वजनों एवं दिव्यांगजनों के समक्ष मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!