Fri. Apr 17th, 2026

🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग. 📢
☸️☸️ अथ पंचांग ☸️☸️
दिनाँक 30/08/ 2021
🚩 सोमवार , अष्टमी तिथि, कृष्ण पक्ष, भाद्रपद मास 🚩
🕉️ ऊँ श्रीपरमात्मने नम: 🕉️
🙏गीता का श्लोक 🙏
🕉️अथ सप्तमोऽध्याय 🕉️
श्लोक 👉 स तया श्रद्धया युक्तस्तस्याराधनमीहते। लभते च ततः कामान्मयैव विहितान्हि तान् ॥
(गी0/07/22)
अर्थ 👉 उस (मेरे द्वारा दृढ़ की हुई) की हुई श्रद्धासे युक्त होकर वह मनुष्य उस देवताकी (सकामभावपूर्वक) उपासना करता है और उसकी वह कामना पूरी भी होती है; परंतु वह कामनापूर्ति मेरे द्वारा ही विहित की हुई होती है ।
मंत्र 👉ऊँ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ फट् |
इस मंत्र का जप सुबह व शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 108बार जप करें तो भैरव बाबा आपके परिवार की रक्षा अवश्य करेंगे इसमें कोई संदेह नही है
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🕉️ तिथि — अष्टमी 26:02 तक तत्पश्चात नवमी
☸️ पक्ष ———- कृष्ण पक्ष
☸️ नक्षत्र —- कृत्तिका 06:39 तक तत्पश्चात रोहिणी
☸️करण —– बालव 12:45 तक
☸️करण —- कौलव 26:02 तक
🕉️ योग —— व्याघात 07:44 तक तत्पश्चात हर्षण
☸️ वार ——— सोमवार
☸️मास ——- भाद्रपद मास
☸️चन्द्र राशि —- वृष
☸️सूर्य राशि —– सिंह
☸️ऋतु ———वर्षा ऋतु
☸️आयन ——— दक्षिणायण (उत्तर गोल)
☸️ संवत्सर ———- आन्नद (राक्षस)
☸️विक्रम संवत ——–2078
☸️शाके ——–1943
☸️कलियुगाब्द ——-5123
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय 🌞05:44
🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:29
☸️दिनमान —— 12:44
☸️रात्रिमान ———- 11:16
☸️चन्द्रास्त 🌚—- 12:37
☸चन्द्रोदय 🌙—– 23:23
🌷🌷लग्न सिंह 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य — सिंह — 12:42°– मघा
चन्द्र — वृष — 09:26°– कृत्तिका
मंगल — सिंह –25:33°– पू०फाल्गुनी
बुध — कन्या —05:32°– उ०फाल्गुनी
गुरु — कुम्भ — 01:47°– धनिष्ठा
शुक्र — कन्या — 20:05°– हस्त
शनि (वक्री) –मकर —14:06°– श्रवण
राहु –वृष –12:00°– रोहिणी
केतु —वृश्चिक—- 12:00°– अनुराधा
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

🕉️जन्माष्टमी व्रत आज यानि सोमवार को 🕉️
🕉️ चतुर्मासा व्रत आरम्भ 🕉️
राहुकाल (प्रातः) 07:20 से 08:55 तक अशुभकारक
यमकाल 10:31 से 12:06 तक अशुभकारक
गुलिक काल 13:42 से 15:18 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:43 से 12:35 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
23+02+1= 26 भागे 4 शेष 02 स्वर्गलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
23+23+5= 51 भागे 7 शेष 02 गौरिसन्निधौ शुभकारक,, ✅✅
✡️✡️दिशा शूल विचार ✡️✡️
सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं, सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती है परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नही करनी चाहिए |
✡️आज क्या करें न करें ✡️
सोमवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए, क्योंकि,,,,ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है,,,,🌿
🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿
🌿आज अष्टमी तिथि है और अष्टमी तिथि में नारियल🌴🥥 का सेवन वर्जित है,,क्योंकि ऐसा करने से बुद्धि का नाश होता है,,,,🌿
🍀🙏🏻 राशि फल 🙏🏻🍀
मेष राशि >> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इस समय जो समस्याएँ आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएंगी। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते।

वृष राशि >> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है।

मिथुन राशि >> का,की, कू, घ, ड, छ,के, को, हा
स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।

कर्क राशि >> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज के दिन क़िस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा।

सिंह राशि >> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे,
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें।

कन्या राशि >> टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।

तुला राशि >> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि >> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। बिन बुलाया कोई मेहमान आज घर में आ सकता है लेकिन इस मेहमान की किस्मत की वजह से आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें,

धनु राशि >> ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं।

मकर राशि >> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है।

कुम्भ राशि >> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
अपने स्वास्थ्य को नज़रअन्दाज़ न करें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। इस राशि के जातक खाली वक्त में आज किसी समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

मीन राशि >> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे।

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !
☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!