Sat. Sep 19th, 2026

आज दिनांक 14 मई 2023 को सैनिक संघ बक्सर की मीटिंग सैनिक कार्यालय माँ मुँडेश्वरी अस्पताल में जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिला केसभी प्रखण्ड से लगभग 200 सैनिको एवम वीर नारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिए ।सर्व प्रथम सैनिक संघ बक्सर के जाबाज सैनिको द्वारा जिला पदाधिकारी माननीय अंशु अग्रवाल और अनुमंडल पदाधिकारी माननीय धीरेंद्र कुमार मिश्रा को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ धन्यबाद दिया गया जिन्होंने सैनिक संघ बक्सर के सराहनीय कार्यों की सराहना की है जिन्होंने दोनों आंख से अंधा सैनिक का बच्चा कमलेश जो ट्रेनों में भीख मांगकर गुजर करता है जिसका कार्य राजपुर सी ओ द्वारा महीनों से नही हो रहा था उसे घण्टों में कराया । सोहनी पट्टी के लाल मिस्टर अभिनव राज , पिता- श्री अजय यादव के मिलिट्री स्कूल अजमेर में नामांकन होने पर सैनिक संघ बक्सर द्वारा प्रशस्ति पत्र , अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे ने बताए कि सोहनी पट्टी बक्सर एक से एक अद्भुत कार्य कर बिहार में अपना स्थान रखता है । मिशाल के तौर पर अभिनव राज का चयन होना एक अजूबा ही है । क्योंकि जहां 80 प्रतिशत आरक्षण केवल सेना का है । 20 प्रतिशत में यह बच्चा अपना सर्व श्रेष्ठ साथ लाया है । संघ द्वारा 30 बिहार बटालियन एन सी सी के लगभग 25 लड़के और लड़कियों (कैडेट्स) को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । संघ को मजबूत करने में निम्न अधिकारियों को अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया :-
1 – सूबेदार कमलेश्वर राय , कंजिया
जिन्होंने संघ को प्रिंटर पुरष्कार दिए
2- कैप्टन धर्म राज सिंह – सोनपा जिनके द्वारा सीलिंग पंखा कार्यालय में दिया गया
3- सार्जेंट बिनोद तिवारी – आशा पड़री द्वारा मिक्सर मशीन पुरष्कार के रूप में प्राप्त हुआ ।
4- श्री आनन्द ओझा- खरहा टाँड़ द्वारा 6500 रुपये का पुरष्कार प्राप्त हुआ
5- नायब सूबेदार बलि राय यादव – चक्की द्वारा 10 कुर्सी दिया गया ।
सभी सम्मानीय व्यक्तियों द्वारा सैनिक संघ बक्सर को धन्यबाद दिया गया । सभी अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी सैनिको को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया । सैनिको ने बक्सर मीडिया की काफी सराहना की । उन्होंने कहा कि मीडिया के कारण ही हमारी आवाज को देश के हर कोने में पहुंचाया जा रहा है ।मीडिया ही हमारी ताकत है उन्हें दिल से सलाम । भारत माता की जय , वन्दे मातरम, सैनिक संघ बक्सर जिंदाबाद, जनरल शशांक शेखर मिश्रा , मेजर जनरल सतवीर सिंह,पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा, और माननीय मनोज सिंह जिंदाबाद के नारों से सारा वातावरण गूंजता रहा । संघ के
चेयरमैन सूबेदार मेजर अलख नारायण श्रीवास्तव के मुँडेश्वरी अस्पताल में नाती होने के उपलक्ष में सभी सैनिकों एवम हस्पिटल स्टॉफ को नाश्ता कराया गया तथा उन्हें भी संघ की तरफ से बच्चे को पुरष्कार दिया गया । अंत मे सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई । मौके पर उपस्थित उपाध्यक्ष जे पी सिंह, उपाध्यक्ष आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष
आर बी सिंह, महासचिव राज बलि सिंह, चेयरमैन अलख नारायण श्रीवास्तव, उप चेयरमैन संजय पाठक, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह
सचिव श्रीनिवास सिंह, फूल बदन सिंह ।गणेश सिंह, राम नाथ सिंह, द्वारिका पाण्डेय,सत्य नन्द पाण्डेय,तारा बाबू, भरत मिश्रा, सुरेश यादव, नारद पाल, ललन चौबे, सुबास ओझा, तथा सैकड़ो सैनिक ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!