Thu. Oct 29th, 2026

बिहार सरकार के नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा नीति आयोग, भारत सरकार के शासी परिषद के 10 वी0 बैठक के कार्रवाई के तहत् प्राप्त निदेश के अनुपालन में बक्सर जिला में नागरिक सुरक्षा इकाई द्वारा नागरिक सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित करने एवं संवेदनशील बनाने हेतु आज दिनांक 17.12.2025 को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे के मध्य बक्सर उच्च विद्यालय, बक्सर में मॉकड्रील कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रगण, अग्निशामन विभाग के कर्मी/पदा०. सिविल डिफेंस के सदस्यगण, बक्सर जिला के प्रबुद्ध गण तथा N.C.C के स्वयंसेवकों द्वारा भाग लिया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत अपर समाहर्त्ता, महोदय द्वारा नागरिक सुरक्षा इकाई के महत्व एवं मॉकड्रील कार्यक्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक स्वयं सेवकों को नागरिक सुरक्षा कर्मी के रूप में निबंधित होने की अपील की गयी। साथ ही अग्निकाण्ड एवं आतंकवादी हमलों के दौरान राहत एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का समापन श्री आलोक नारायण वत्स, वरीय उप समाहर्त्ता, बक्सर द्वार धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!