
वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम के लिए जिला में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रत्येक लक्षित लाभार्थी को टीकाकृत करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को जिले में प्रत्येक प्रखंड/पंचायत के महत्वपूर्ण स्थानों पर टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। आप सभी से अपील है कि जिनका पहला टीका 84 दिन पूरा हो गया है अर्थात जुलाई माह या जुलाई से पहले कोविड-19 का टीका लिए हैं, दूसरा डोज नहीं लिए हैं अथवा पहला डोज अभी तक नहीं लिए हैं। वे अपने नजदीकी सत्र स्थल पर जाकर प्रथम एवं द्वितीय खुराक अवश्य लेकर इस महा अभियान को सफल बनावे।*=====================================हमने यह ठाना है, कोविड टीकाकरण करायेंगे, तभी छठ घाट पर जाएंगे।====================