

बिहार की धरती गौरव की धरती मानी जाती है यहां के लोग जो ठान लेते हैं वह कर के रहते हैं ऐसे ही एक नायक थे बाबू वीर कुंवर सिंह जिन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे आज वीर कुंवर सिंह उत्सव मनाया गया बिहार के आरा जिले के जगदीशपुर में जहां वीर कुंवर सिंह का पैतृक गांव है लाखों की संख्या में लोग जुटे और भारतीय तिरंगा लहराया और एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया तकरीबन 75000 से अधिक झंडे लहराते रहे लोग बिहार सरकार के अनेकों अनेक मंत्री जन एवं केंद्र सरकार के अनेकों मंत्री जन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे और लोगों को धन्यवाद दिया की आप लोग वीर कुंवर सिंह की धरती पर आकर एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया है आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार के द्वारा मनाया जा रहा है इसके तहत भारत पर ऐसे वीरों को याद किया जा रहा है और उनको नमन किया जा रहा है।