Thu. Sep 17th, 2026

बक्सर-भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिला कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ के द्वारा एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन बसंत चौबे के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से ऑपरेशन सिंदूर के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी का आगमन पहली बार बिहार के शाहाबाद क्षेत्र के बिक्रमगंज में 30 मई 2025 को होने जा रहा है जिसको ऐतिहासिक रैली 2025 के रूप में सफल बनाने के लिए अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही साथ माननीय प्रधानमंत्री जी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार के राजधानी पटना आने पर 29 मई 2025 को अधिवक्ताओं के द्वारा रैली के माध्यम से स्वागत किया जाएगा जिसमें बक्सर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं की भागीदारी भारी संख्या में होगी । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता के साथ साथ बक्सर के विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!