
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि वैसे नवजात शिशु जो जन्म लेने के बाद उनका वजन सही से नहीं बढ़ रहा है उन शिशुओं का इलाज पोषण पुनर्वास केंद्र में किया जाएगा। उद्घाटन करने के बाद जिला पदाधिकारी महोदय ने सदर अस्पताल के सभी वार्डों में भी जाकर निरीक्षण किया एवं वहां उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।