Sat. Apr 18th, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर के द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ प्रियरंजन चौबे के अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह चौक (मुनीब चौक) पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। बता दें कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सातवीं कक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर बक्सर युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने महागठबंधन के सरकार पर सवाल उठाये हैं। दरअसल प्रश्नपत्र में पूछा गया है कि नेपाल, चाइना, इंग्लैंड, हिंदुस्तान और कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं। कश्मीरियों को क्या कहा जाता है। सवाल पूछे जाने पर डॉ प्रिय रंजन चौबे ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह प्रश्न ही बताता है कि बिहार सरकार के सरकारी पदाधिकारी और बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती है उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू और राजद का गठबंधन पीएफआई समर्थक जदयू मे बैठे सरकारी पदाधिकारी और राजद के वोट बैंक में बैठे पीएफआई समर्थकों के नापाक गठजोड़ का नतीजा है। पूरे सीमांचल क्षेत्र में हिंदी स्कूलों में शुक्रवार को बंद करना और अब बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सातवीं कक्षा का यह प्रश्न पत्र है।यह पूछता है कि नेपाल, चाइना, इंग्लैंड , हिंदुस्तान और कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं। यह प्रश्न ही बताता है बिहार सरकार क्या मानसिकता है, सरकार और अफसरों का एक ही सपना है कि 2047 में बिहार के पूर्वांचल को कम से कम हम इस्लामिक राष्ट्र में बदल दें। इसका सबसे बड़ा सबूत सातवीं कक्षा का बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रश्न पत्र है जो बच्चों के दिमाग में यह डालने का काम कर रहा है। भाजपा जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी ने कहा कि रबर स्टैंप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह हैसियत भी नहीं है कि इस सरकारी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई कर सकें क्योंकि पीएफआई समर्थक सरकारी कर्मचारियों के बदौलत ही वह मुख्यमंत्री हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी, दिलीप चंद्रवंशी, संतोष मिश्रा, आशीष ठाकुर, पीयूष प्रियदर्शी, अक्षय ओझा, विकास कश्यप सौरभ चौबे, करण सिंह, विपुल रॉय, अर्जुन सिंह, रवि चौरसिया, कमलेश महाजन, राहुल तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!