
जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अगस्त 2022 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान बक्सर जिला के प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित पंचायतों की जांच करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बाढ़ प्रभावित पंचायतों की जांच हेतु निम्नवत पदाधिकारियों को नामित किया गया है।**जांच किए जाने वाले बिंदु इस प्रकार से हैं:- प्रभावित कृषि क्षेत्र की स्थिति, प्रभावित पशुओं की स्थिति एवं चारा की व्यवस्था, प्रभावित परिवार की स्थिति, आपदा राहत की स्थिति, राहत शिविरों की तैयारी, आश्रय स्थल की स्थिति, मेडिकल राहत टीम एवं दवा की उपलब्धता, संपर्क मार्ग/पथ की स्थिति एवं वैकल्पिक मार्ग एवं पथ की उपलब्धता एवं नाव परिचालन की स्थिति एवं अन्य।**अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के विभिन्न प्रकार के जांच किए जाने वाले बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चक्की प्रखंड के विभिन्न प्रकार के जांच किए जाने वाले बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चौसा प्रखंड के विभिन्न प्रकार के जांच किए जाने वाले बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव के द्वारा सिमरी प्रखंड के विभिन्न प्रकार के जांच किए जाने वाले बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के विभिन्न प्रकार के जांच किए जाने वाले बिंदुओं का निरीक्षण किया गया एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के विभिन्न प्रकार के जांच किए जाने वाले बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। इस प्रकार प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के जांच किए जाने वाले बिंदुओं का अलग-अलग प्रखंड में निरीक्षण किया गया।