भारतीय रिज़र्व बैंक, वित्त विभाग बिहार एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स के दिशा निर्देश में अग्रणी बैंक प्रबंधक बक्सर द्वारा आज दिनांक 26 मार्च 2025 को बक्सर जिला औधोगिक केंद्र बक्सर में मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के तीसरे चरण का आयोजन किया गया।
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने बताया कि जिले में जमा साख अनुपात को बढ़ाने, वार्षिक ऋण योजना में सुधार लाने और जिले के विकास के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 999 लाभार्थिओं के बीच कृषि, एस०एम०ई० और रिटेल सेक्टर से सम्बंधित 29.45 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किये गए तथा उनमें आज 25.20 करोड़ के ऋण 942 लाभार्थियों के बीच वितरित किये गए।
उक्त शिविर में प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग शाखा बक्सर, सभी बैंकों के जिला समन्यवक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर, जिला प्रबंधक नाबार्ड एवं विभिन्न शाखाओं के बैंक प्रबंधकों ने भाग लिया।