Wed. Oct 28th, 2026

प्रभु राम के मंदिर स्थापना की खुशी में, उस दिन हर घर में दीपावली का दीप जले इसके लिए आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से,तेल, दिया,बाती के साथ साथ गरम कपड़े और अलाव हेतू लकड़ी का वितरण किया गया।
आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के संरक्षक सह भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन और संस्थापक अध्यक्ष प्रिंस राजु के अनुसार प्रभु राम की शिक्षा भूमि बक्सर से लेकर मां जानकी की धरती सीतामढ़ी तक 11000 सेवा बस्ती परिवारों के बीच पुजन सामग्री का वितरण किया जाने वाला है ।
इस अभियान के तहत बक्सर नगर स्थित खलासी मुहल्ला में ओम प्रकाश भुवन, लक्ष्मण शर्मा, ज्वाला सैनी, रमेश वर्मा, शिव जी कसेरा विनय उपाध्याय,धनु राम ,विवेक चौधरी, राजीव वर्मा,आदि सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा सामग्री का वितरण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!