Sun. Apr 19th, 2026

नगर परिषद की उदासीनता के कारण बक्सर जिले में प्रदूषण का स्तर पहुंचा चरम पर एक तरफ जिला प्रशासन साफ सफाई और स्वच्छता की बात करता है और बक्सर जिले को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए तरह-तरह के सेमिनार का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों रुपए खर्च होते हैं पर दूसरी तरफ जिले में कूड़े के अंबार को आग लगाकर जलाया जाता है जिससे वायु प्रदूषण बहुत तीव्र गति से फैल रहा है सावन के महीने में जहां झमाझम बारिश हुआ करती थी वहां इस बार बारिश का कोई आसार नहीं दिख रहा है जिस तरह जिले में किसान परेशान है उसी तरह शहर में लोग भी प्रदूषण से परेशान है शहर के बीचोबीच स्थित किला मैदान और सर्किट हाउस के पीछे कचरे का अंबार लगा हुआ है उस कचरे को जलाया जा रहा है जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं ही धुआं दिखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!