Thu. Apr 23rd, 2026

9 फरवरी 2024: भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और टाटा समूह का एक सदस्य, तनिष्क ने बिहार के बक्सर में अपना नया शानदार स्टोर शुरू किया है। तनिष्क के ईस्ट के रीजनल बिज़नेस मैनेजर, श्री बिक्रमजीत महलानोबिश ने सुबह 12:30 बजे स्टोर का उ‌द्घाटन किया। नए स्टोर के खुलने की खुशी को अपने उपभोक्ताओं के साथ बांटने के लिए ब्रांड ने हर खरीदारी के साथ सोने के सिक्कों का मुफ्त उपहार देने की घोषणा की है। 9 से 11 फरवरी 2024 तक इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। नए स्टोर का पता तनिष्क बक्सर, स्टेशन रोड, ज्योति चौक के पास, कोइरपुरवा, बक्सर, बिहार 802101
4000 स्क्वायर फीट के इस स्टोर में सोने, हीरे, सॉलिटेयर्स, कुंदन, पोल्की में बने आभूषण हैं। नए स्टोर में आकर्षक हीरों के आभूषणों की विशाल श्रेणी रखी गयी है, यहां की रिंग्स, इयररिंग्स से लेकर पेंडेंट्स, नेकलेस, ब्रेसलेट्स और कंगनों तक सभी आभूषण महिलाओं द्वारा पसंद की जाने वाली अलग-अलग स्टाइल्स का जश्न मनाते हैं। इस स्टोर में तनिष्क का सबसे नया और एक्सक्लूसिव फेस्टिव कलेक्शन ‘धरोहर’ है जो प्राचीन विरासत कलाकृतियों के शाश्वत आकर्षण को सम्मानित करते हुए, पुरानी और नई विरासतों को खूबसूरती से जोड़ रहा है। आधुनिक, समकालीन और वज़न में हल्के आभूषणों का कलेक्शन स्ट्रिंग इट भी यहां है। तनिष्क का वेडिंग ज्वेली का विशेष सब-ब्रांड रिवाह के शानदार आभूषण भी यहां ख़रीदे जा सकते हैं। भारत भर के अलग- अलग क्षेत्रों की महिलाओं की फैशन पसंद के अनुरूप रिवाह के आभूषणों को बनाया गया है। वेडिंग शॉपिंग के लिए रिवाह बाय तनिष्क वन स्टॉप डेस्टिनेशन बन गया है। ‘मिआ बाय तनिष्क के बहुत ही खूबसूरत, मिनिमलिस्टिक आभूषण और कलेक्शन्स भी इस स्टोर में ख़रीदे जा सकते हैं।

उपभोक्ताओं की खुशियों को दुगुना करने के लिए तनिष्क में चलाया जा रहा है ‘गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम’ जिसमें उनके सोने का सबसे अच्छा वैल्यू दिया जा रहा है। इस गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम में उपभोक्ताओं को अपने पुराने सोने को तनिष्क के नए डिज़ाइन्स से साथ अपग्रेड करने का अवसर मिलता है। तनिष्क का गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम आज के मार्केट के उतारचढ़ावों में उपभोक्ताओं को भरोसा, पारदर्शिता और अतुलनीय मूल्य प्रदान करता है। दूसरे किसी भी ज्वेलर से ख़रीदे गए, 22 कैरेट और उससे ज़्यादा के पुराने सोने को एक्सचेंज करके 100%* वैल्यू पाया जा सकता है।

ईस्ट के रीजनल बिज़नेस मैनेजर श्री बिक्रमजीत महलानोबिश ने कहा, “बक्सर शहर में हमारे नए स्टोर के शुभारंभ की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। यह बिहार में हमारा 29वां स्टोर है। देश का पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड होने के नाते हमें गर्व है कि हमने ईस्ट 2 रीजन में हमारा 42 वां स्टोर शुरू किया है। हमारे उपभोक्ताओं को अतुलनीय सेवा प्रदान करना हमेशा से ही हमारा प्रमुख लक्ष्य रहा है। प्रसंग कोई भी हो, उसके लिए ज़रूरी सभी आभूषण एक ही जगह पर खरीदने की खुशी और संतुष्टि प्रदान करने की तनिष्क की परंपरा को हम आगे भी निभाते रहेंगे। यह विस्तार इसी दिशा में उठाया गया और एक कदम है। हर उपभोक्ता और के लिए अनुरूप आभूषण तनिष्क में प्रस्तुत किए जाते हैं। सोने, हीरे और प्लैटिनम के एक से बढ़कर एक आभूषणों के खूबसूरत कलेक्शन यहां हैं, जो अलग-अलग उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। हमें आशा है कि बक्सर के उपभोक्ताओं को इस शानदार स्टोर का अनुभव खूब पसंद आएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!