
जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार भीषण गर्मी से विद्यालय के बच्चों को सुरक्षित रखने हेतु प्राप्त निर्देश एवं जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार जिले के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी प्रारंभिक, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दिनांक 19 अप्रैल 2023 से प्रातः कालीन सत्र में पूर्वाहन 6:30 बजे से पूर्वाहन 10:30 बजे तक शिक्षण कार्य संचालित करने हेतु आदेशित किया गया है।*
सभी शिक्षक पूर्व की भांति विद्यालय में 11:30 पूर्वाहन तक उपस्थित रहकर विद्यालय में पुस्तक वितरण, यू डायस में चाइल्ड प्रोफाइल ऑनलाइन एवं अन्य कार्य करने में प्रधानाध्यापक का सहयोग करेंगे।
सभी विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था रखी जाए एवं प्रारंभिक विद्यालय में नियमित रूप से मध्यान भोजन संचालित की जाए।