Thu. Apr 23rd, 2026

मुख्य सचिव बिहार सरकार पटना के आदेश संसूचित पत्रांक 407/गो०मु०स० दिनांक 7 अप्रैल 2022 के द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, इसके सतत अनुश्रवण, न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने एवं प्रशासन को और संवेदनशील बनाने हेतु प्राप्त निर्देश तथा उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी बक्सर का आदेश संसूचित ज्ञापांक 10-2480/गो० दिनांक 12 जून 2023 से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में नामित पदाधिकारियों द्वारा की जाने वाली जांच की विवरणी निम्नवत है।*

*जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के देवढिया एवं खीरी पंचायत अंतर्गत, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के तियरा पंचायत अंतर्गत, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा के द्वारा राजपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के धनसोई पंचायत अंतर्गत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के कैथर कलां पंचायत अंतर्गत, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के हेठुआ पंचायत अंतर्गत, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के सिकठी, दुल्फा पंचायत अंतर्गत, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चौसा प्रखंड के सरेंजा, सिकरौल पंचायत अंतर्गत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चौसा प्रखंड के चौसा पंचायत अंतर्गत, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा चौसा प्रखंड के डिहरी, रामपुर पंचायत अंतर्गत एवं अंचलाधिकारी राजपुर के द्वारा चौसा प्रखंड के जलीलपुर पंचायत अंतर्गत खाद प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!