Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा चौसा युद्ध स्थल का पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं कार्य को ससमय गुणवत्तापूर्ण पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।*

*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा चौसा मोहनिया पथ के हो रहे चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही निकृष पंप योजना के कार्यों के निरीक्षण के क्रम में असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य को यथा शीघ्र पूर्ण करने एवं विभागीय नियमानुसार कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!