
कोरोना पंचायत संपर्क अभियान जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर के आदेशानुसार जिले में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए इसके रोकथाम हेतु प्रखंड स्तर पर कोविड की टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन,मास्क वितरण कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुपालन के संबंध में प्रचार प्रसार अधिक कराया जा रहा है इन कार्यों के पर्यवेक्षण एवं जनसंपर्क हेतु कल दिनांक 16 मई 2021 से 19 मई 2021 तक विशेष अभियान के तहत पंचायत वार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जिला पदाधिकारी महोदय ने की है 4 दिनों तक चलने वाले मेगा अभियान में प्रत्येक दिन अलग-अलग निर्दिष्ट पंचायतों में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी जाकर संबंधित मुखिया एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि से फीडबैक प्राप्त करते हुए बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था हेतु अपना सुझाव भी दे रहे हैं इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु प्रचार प्रसार करवाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं संबंधित पंचायतों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह नोडल पदाधिकारियों के साथ प्रचार वाहन की भी व्यवस्था करेंगे कोरोना के इलाज हेतु मूलभूत दवाओं की जानकारी जनप्रतिनिधि गणों को बिहार सरकार के द्वारा तैयार पेंपलेट के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है