बीजेपी लीगल सेल बक्सर के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया की केंद्र में अंतरिम बजट 2024 से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास के साथ साथ ग्रामीण विकास की अटूट निश्चय ही लक्ष्य सिद्ध करने में महत्वपूर्ण होगी साथ ही साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ साथ उनके सहयोगियों को बजट पेश करने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और कहा कि इस बजट से अल्पसंख्यक कमज़ोर तबके के लोगों,गरीब गुरुबों ,महिलाओं, युवाओं, किसानों को सशक्त बनाएगा ! उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट साबित होगा इस बजट से भारत के चार स्तंभों युवा गरीब महिला और किसानों को सशक्त करेगा और 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने में सहयोगी साबित होगा!