Wed. Jul 29th, 2026

बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 08 अगस्त 2025 को संयुक्त श्रम भंवल, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजन किया जायेगा।

रोजगार शिविर में दिनांक 08 अगस्त 2025 को SAMAVESH FINANCE PVT.LTD के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-30 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा Inter, graduation पास युवक/युवतियाँ को FIELD OFFICER के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 50 पदों की रिक्तियों दर्शायी गई है।

नियोक्ता के द्वारा Salary Range 6000-12000 + Commission+Incentive Per Month साथ ही Pf, Insurance, Promotion, Mediclaim, Bonus, ETC. दर्शाया गया है। कार्यस्थल बिहार के किसी भी जिले में है।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, श्री प्रणव प्रतीक ने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे दिनांक 08 अगस्त 2025 को जिला नियोजनालय, बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे-आधार कार्ड, होना चाहिए। जिला पैन कार्ड, बायोडाटा एंव सभी शैक्षणिक प्रमाण नियोजनालय, बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन०सी०एस० पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!