Wed. Apr 22nd, 2026

जिला विधि शाखा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू रहने के फलस्वरूप जिला प्रशासन शराब के अवैद्य कारोबार में संलिप्त कारोबारियों के विरूद्ध सतत कार्रवाई करने के लिए दृंढ संकल्पित है। इसी कड़ी में दिनांक 08.02.2024 को उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा वीर कुवँर सिंह, चेकपोस्ट पर सघन छापामारी अभियान के तहत एक ट्रक शराब जप्त किया गया। जिसकी मात्रा लगभग 6000 लीटर है। जिसकी कीमत लगभग 48 लाख रूपये आँकी गई है।*

*वर्ष 2024 में बक्सर जिलें में लगभग 16 हजार लीटर शराब अब तक जप्त की गई है। जिसका लागत मुल्य 1.37 करोड़ रूपये है। इसी तरह विगत वर्ष 2023 में भी पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बक्सर जिला में लगभग 10 हजार लीटर अवैद्य शराब को जप्त कर विनष्ट किय गया था। जिसकी लागत मूल्य लगभग 7.60 करोड़ रूपये आँकी गई है। जिला प्रशासन बक्सर शराब के अवैद्य कार्य में संलिप्त कारोबारियों के विरूद्ध नियमित छापेमारी एवं जाँच कार्य जारी रखते हुए उनके मंसूबे को विफल करने में सतत प्रत्यनशील है।*

*इसी कड़ी में शराब के अवैद्य कारोबारियों के विरूद्ध त्वरित विचारण के तहत वादों का निष्पादन कराकर सजा दिलाने का कार्य भी किया जा रहा है। पिछले माह जनवरी 2024 में शराब के एक अवैद्य कारोबारी को व्यवहार न्यायालय के द्वारा आजीवन कारावास एवं 05 लाख जुर्माना की सजा सुनाई गई है। इस कार्य में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!