Wed. Oct 28th, 2026

बक्सर संसदीय क्षेत्र को प्रधानमंत्री रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने एवं यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए कई परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास कर रहे हैं।

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सोमवार का दिन बक्सर संसदीय क्षेत्र के लिए विशेष है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से क्षेत्र की जनता को रेलवे के क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
इटाढ़ी गुमटी पर लाइट ओवर ब्रिज बनकर तैयार है। इसका प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। शीघ्र यहां पर आरओबी भी बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन के लिए चयनित चौसा में मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री कल शिलान्यास करेंगे। रघुनाथपुर में आरओबी के निर्माण का भी शिलान्यास होगा। साथ ही रामगढ़ विधानसभा में 4 आरओबी का उद्घाटन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा में भ्रमण कर चारों आरओबी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उद्घाटन के समय उपस्थित रहने का आह्वान।
दुर्गावती, कर्णपुरा, रोहनिया, महुयरिया आरओबी उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र में रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई है। बक्सर वर्ल्ड क्लास स्टेशन की श्रेणी में शामिल किया गया है। संसदीय क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्टेशनों का विकास हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आने वाले समय में रेलवे के क्षेत्र में और तेजी से विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!