सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल बक्सर में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह ने की । जिला के सभी प्रखण्ड से लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवम वीरांगनाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में बताया की सैनिक संघ बक्सर का मिशन तीन था जिसने पूर्ण सफलता मिली :-
1- दोनो आंख का अंधा बच्चा कमलेश जो ट्रेनों में भीख मांगकर गुजारा कर रहा था उसे
1500000 पन्द्रह लाख एरियर और 17000 पेंशन प्रारंभ हो गया ।
2- रोहतास जिला पीहुपी ग्राम निवासी विडोज कल्पना देवी पति – स्वर्गीय सिपाही कामता प्रसाद सिंह को 1750000 साढ़े सत्रह लाख एरियर और 20000 पेंशन प्रति माह प्रारंभ हो गया ।
3- बगेन ग्राम निवासी नायक कपिल मुनि सिंह को 26168 रुपया पेंशन प्रारंभ हो गया और 30 वर्षों के एरियर के लिए पी सी डी ए के पास रिकार्ड का लेटर जा चुका है जो शीघ्र मिलनेवाला है । सभी सैनिकों ने इस सराहनीय कार्य के लिए गर्म जोशी एवम सैनिक संघ बक्सर का हुंकार भरते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से हार्दिक धन्यवाद दिए ।सैनिक संघ बक्सर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इसके लिए बक्सर का लाल जनरल शशांक शेखर मिश्रा, पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब, पी सी डी ए के वेल फेयर अधिकारी माननीय मनोज सिंह साहब, जिला पदाधिकारी माननीय अंशुल अग्रवाल , अनुमंडल पदाधिकारी माननीय धीरेंद्र कुमार मिश्रा सोल्जर बोर्ड बक्सर के मुख्य लिपिक माननीय इंद्रमोहन झा , जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी एवम सभी कमिटी के अधकारियों को धन्यवाद दिया है ।मीटिंग में काफी सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की । वही एयर फोर्स के पीड़ित नारी श्रीमती मधु जिसके पति मिसिंग है उन्होंने अपनी व्यथा को सुनाई जिससे सबकी आंखें नम हो गई । अनुमंडल पदाधिकारी ने इस नारी को तनिष्क का शो रूम में नौकरी के लिए बोला है । मधु ने एस डी ओ साहब, दीपक पांडेय जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है । सिकिम में हुए त्रासदी और हमारे शहीद सैनिकों को लेकर दो मिनट का मौन धारण किए । कपिल मुनि सिंह ने 30 वर्षों से रुके हुए एरियर और पेंशन मिलने पर और सैनिक संघ बक्सर के निशुल्क और निस्वार्थ कार्य की सराहना करते हुए सभी सैनिकों को जलपान कराया । अंत में राष्ट्रीय गान के बाद सभापति कैप्टन बी एन पांडेय ने मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी । मौके पर जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, जिला महा सचिव कैप्टन श्रीनिवास सिंह, चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित,जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह , उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, उप चेयरमैन कैप्टन संजय पाठक, कैप्टन श्रीकांत उपाध्याय, लेफ्टिनेंट अशोक उपाध्याय, सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय, सूबेदार मेजर आई डी सिंह, तकनीकी ऑफिसर फुल बदन सिंह, मीडिया प्रभारी तारा बाबू, संयोजक सूबेदार राम नाथ सिंह, मुख्य सलाहकार राधा मोहन पासवान, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, रबी कांत राय, जंग बहादुर सिंह, उमा शंकर शर्मा, सुनील सिंह, राजेंद्र तिवारी, भारत मिश्रा, श्रीमती मधु राय तथा सैकड़ों पूर्व सैनिक