Sun. Sep 20th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 मई 2023 के परिपेक्ष्य में आज दिनांक 18 अप्रैल 2023 को माननीय अ पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा अपने प्रकोष्ठ में बक्सर जिले के सभी एक्सक्यूटिव अधिकारीयों यथा बिजली, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, वन, माप तौल, श्रम विभाग आदि के पदाधिकारियों के साथ अपने प्रकोष्ठ में बैठक की गई। बैठक में 13 मई 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक माननीय सचिव द्वारा लोक अदालत में होने वाले सुलह के आधार पर निष्पादित होने वाले वादों को चिन्हित कर उसे लोक अदालत में भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को दिए। मौके पर बिजली विभाग के अनुमंडल दंडाधिकारी, बक्सर द्वारा बिजली से संबंधित लंबित मुकदमों की एक सूची दी गई। साथ ही उन्होंने सभी पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से लोक अदालत में आने को सूचना भी देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!