Mon. Aug 3rd, 2026

राजपुर थाना को सूचना मिली की ग्राम डिहरी के श्याम नारायण राजभर के घर तिलक समारोह में उनके लड़के राम एकबाल एवं उसके अन्य साथी अपने पास अवैध हथियार रखे है और उसी हथियार से उनके द्वारा हर्ष फायरिंग किया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं हथियार की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, बक्सर के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बक्सर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।

 

गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम डिहरी के श्याम नारायण राजभर के घर सूचना के सत्यापन/छापेमारी किया गया गया। छापेमारी के क्रम राम एकबालएवं उसके अन्य साथीयों द्वारा पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसमें पुलिस बल द्वारा 02 अभियुक्त को 04 अवैध देशी कट्टा एवं 01 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया एवं अन्य 02 अभियुक्त भागने में सफल रहें। जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में राजपुर

 

थाना कांड सं0-156/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता एवं अपराधिक इतिहासः-

 

1. राम एकबाल पे० श्याम नारायण राजाभर सा० डिहरी थाना राजपुर जिला बक्सर।

 

2. चांद उर्फ चनवा पे० भरत चौधरी सा० डिहरी थाना राजपुर जिला बक्सर।

 

> बरामदगीः-

 

बिहार पुलिस

3. देशी कट्टा-04

4. कारतुस-01

> टीम में शामिल सदस्य-

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बक्सर धीरज कुमार।

2 पु०नि० सह थानाध्यक्ष राजपुर थाना संतोष कुमार।

३ पु०अ०नि० रौशन अली राजपुर थाना।

4 सशस्त्र बल राजपुर थाना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!