
आज दिनांक 11 सितम्बर 2022 को सैनिक संघ बक्सर की मासिक मीटिंग जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में की गई । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिसमें बक्सर जिला ही नही रोहतास जिले , भोजपुर जिला और उत्तर प्रदेश से भी लगभग 300 पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं ने भाग लिए । मीटिंग प्रारम्भ करने से पहले उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे द्वारा सभी सैनिकों को 15 अगस्त को बहुत ही बेहतर ढंग से मनाने पर हार्दिक बधाइयां दी ।साथ ही साथ हाल ही में पटना में कार्यरत सैनिक बब्लू यादव जो छुटी पर आया हुआ था उसकी अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने पर जो कैंडिल मार्च के द्वारा अक्रोस्ता जाहिर करते हुए 50 लाख रुपया मुवावजा रूप में मांग की गई थी तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की गई थी उस पर सैनिकों का जो साथ मिला उसके लिए बहुत बहुत बधाइयां दी गई । अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा स्पर्श को लेकर जो भी सैनिकों में सन्देह था उस पर विशेष चर्चा की गई । उड़ीसा की विडोज श्री बानी श्री परिदा को 14 लाख रुपया और साहपुर की विडोज श्रीमती गंगोत्री देवी को 5 लाख रुपया एरियर के रूप में मिलने पर पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय मुकेश कुमार सिन्हा और पी सी डी ए अधिकारी माननीय मनोज सिंह साहब की काफी सराहना की गई । इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह द्वारा मोबाइल से सैनिकों को सम्बोधित किया गया। बक्सर में सी एस डी कैन्टीन को लेकर सैनिकों में बहुत खुशी थी तथा सभी ने कैन्टीन लाने में विशेष भूमिका निभाने वाले बक्सर के लाल लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा साहब को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया । वही बक्सर ई सी एच एस ओ आई सी कैप्टन सुमित मिश्रा साहब और पूरे स्टॉफ के द्वारा पूर्ण ऑटोमेशन होने पर हार्दिक बधाईयाँ दी गई । 64 के वी कार्ड गया से मंगाने के लिए काफी सैनिकों का डाक्यूमेंस जमा किया गया । संघ के निर्देशक डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब द्वारा सभी सैनिकों को धन्यबाद देते हुए घोषणा की गई कि बहुत ही शीघ्र उनके द्वारा बक्सर में सैनिक स्कूल खोला जाएगा जिसमे सैनिकों के बच्चों को विशेष छूट दी जाएगी । काफी सैनिकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की । जिला महा सचिव राजबली सिंह यादव के नाती होने के उपलक्ष में सभी सैनिकों को जलपान का आयोजन किया गया ।जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह द्वारा 15 अगस्त में किए गए खर्च का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया गया । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे को संघ में सराहनीय कार्य करने और पी सी डी ए से सम्बंध रखते हुए और सैनिकों को करोड़ो रूपये एरियर और पेन्सन रूप में दिलाने पर संघ अधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।।आश्चर्य तो तब हुआ जब इतना बड़ा हाल भी मीटिंग के लिए कम पड़ने लगा । भारत माता की जय , वन्दे मातरम, सैनिक संघ बक्सर जिन्दाबाद, लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा जिन्दाबाद, मुकेश कुमार सिन्हा साहब जिन्दाबाद, मेजर जनरल सतवीर सिंह जिन्दाबाद, मनोज सिंह साहब जिन्दाबाद की जयघोष से सारा वातावरण गूंजता रहा । अन्त में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैप्टन बी एन पाण्डेय द्वारा धन्यबाद देते हुए मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई । मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, जिला महा सचिव राजबली सिंह यादव, कैप्टन सुबास यादव, कैप्टन धर्मराज सिंह यादव , फूल बदन सिंह यादव, उमा शंकर शर्मा,नायब सूबेदार जय राम सिंह कैप्टन श्रीकांत उपाध्याय, कैप्टन आर सी पाल, मीडिया प्रभारी सूबेदार मेजर आर बी ओझा , ललन चौबे, जीतन यादव, द्वारिका पाण्डेय, डुमराँव प्रखण्ड अध्यक्ष, सूबेदार कामख्या पाण्डेय, सिमरी प्रखण्ड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे, राजपुर प्रखण्ड अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, सीता राम साहू, शिवमुनि प्रजापति, नारद मुनि यादव, सुनील सिंह, राम इकबाल सिंह, ईशवर दयाल सिंह, बलराज यादव , सत्य नारायण यादव, सूबेदार दुबे , रामशिसघ सिंह, वीर नारी गंगोत्री देवी, वीर नारी सुशील देवी, वीर नारी कलावती देवी , तथा सैकड़ो पूर्व सैनिक एवम वीर नारियाँ