Sat. Jun 13th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा फसलों की सिंचाई हेतु जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सोन नहर प्रमंडल के द्वारा बक्सर जिला में उपलब्ध कराये जा रहे सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता का नहर शाखा में उपलब्धता का स्थल निरीक्षण किया गया।

कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि भू जल स्तर की कमी होने की स्थिति में नहर से सिंचाई हेतु पर्याप्त जलापूर्ति की आवश्यकता होगी। इस आलोक में तत्काल कार्य योजना बनाना सुनिश्चित करेंगे।

बक्सर के 11 नंबर लख से लेकर बक्सर सीमा के सिकरौल तक नहर का निरीक्षण किया गया एवं पाया गया कि नहर में पर्याप्त जलापूर्ति हो रही है। कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि बक्सर जिला के अंतर्गत सोन नहर प्रमंडल के सभी नहर शाखा में कार्य योजना बनाकर सिंचाई हेतु जलापूर्ति सुनिश्चित करायेंगे।

नहर पर कई जगहों पर अतिक्रमण पाया गया। इस आलोक में शीघ्र अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही नहर में कचरा फेंकने पर रोक लगाने एवं पूर्व से पड़े हुए कचरे का सफाई कराने का निदेश दिया गया।

सिकरौल स्थित ठोरा नदी के ऊपर बने नहर जलापूर्ति का पुल से पानी रिसाव की जानकारी प्राप्त हुई। इस क्रम में कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि विभागीय उच्चाधिकारी को सूचित करते हुए अभियंताओं की टीम के साथ स्थल निरीक्षण कर जल स्राव को रोकने हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता गंगा पम्प नहर बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!