सवा लाख श्रीराम ज्योति दीप जला, रामलला के प्राकट्य उत्सव मनाया गया
श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा रामरेखा घाट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की अध्यक्षता में सवा लाख श्री राम ज्योति दीप जलाकर श्री रामलला प्राकट्य उत्सव मनाया गया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि 22 जनवरी हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान श्रीराम के प्रथम कर्मभूमि पर सभी ने अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा व श्रीराम की आरती की। सभी दीप जलाए। दीपावली मनाई गई। एक दूसरे को सभी ने बधाई दी।