Mon. Apr 20th, 2026

शिक्षाविद स्वर्गीय सत्य पांडे जी की दसवीं पुण्यतिथि हर साल की भांति इस बार भी उनके पैतृक गांव हेमदापुर चक्की मे ब्रह्मपुर सेवा विकास मोर्चा के तत्वाधान में मनाई गई कार्यक्रम अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण पांडे जी ने किया मंच का संचालन समाजवादी विचार मंच के संयोजक संतोष मुखिया ने किया है इस मौके पर क्षेत्र भर के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा विद ने उनके विचार पर अपना अपना विचार प्रकट किया उनके सिद्धांतों को जीवन में अपने का निर्णय लिया और इस मौके पर गरीब गुरबा को ठंड से राहत के लिए सैकड़ो लोगों को समाजसेवियों द्वारा कंबल वितरण किया गया मंच के अध्यक्ष शाशी भूषण पाण्डेय जी कहा के मै अपने पिता के पुण्य तिथि पर संकल्प लेता हु की ब्रह्मपुर के विकास जो रुक गया है उसके लिये जीवन के अंतिम दिन तक् संघर्ष करता रहुगा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहां की श्री सत्य पांडे बराबर गरीब असहाय के लिए जीवन पर्यंत कार्य करते रहे वह गरीब गुरुओं के लिए किसी भी स्तर तक जाकर मदद करने के लिए निशंकोच कार्य करते थे श्री सत्य पांडे जी नाम से ही सत्य नहीं थे उनकी लोकप्रियता आपसी भाईचारा एवं क्षेत्र के विकास के लिए बड़े-बड़े लोगों से प्रतिनिधिमंडल के रूप में मिलकर संघर्ष करते थे डॉ पांडे ने कहा कि उनके जीवन से सीख लेकर हम सभी उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए बरहमपुर विधानसभा सहित पूरे जिले में कार्य करने का संकल्प लेते हैं पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से हरेंद्र सिंह लोग ठाकुर मुन्ना ठाकुर भोला तिवारी श्रीनिवास पांडे वीरेंद्र कुमार संतोष उपाध्याय वार्ड परिषद बक्सर विष्णु यादव दामोदर जी अनूप पांडे विनय पांडे तबारक अंसारी सुरेंद्र तुरहा मुनीब ठाकुर सहित हजारों लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!