Sun. Jun 21st, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के मार्गदर्शन में भगवान श्रीराम अभ्युदय यात्रा का शुभारंभ रामरेखा घाट से गुरुवार को हुआ। यह यात्रा दो दिनों तक भगवान श्रीराम बक्सर के जिन स्थानों पर गए हैं वहां-वहां पहुंचेगी और वहां की मिट्टी एवं जल को एकत्रित करेगी।
यात्रा का आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा किया गया है।
महर्षि विश्वामित्र की धरती सिद्धाश्रम बक्सर में भगवान श्री राम व उनके छोटे भाई लक्ष्मण को शिक्षा दीक्षा मिली थी। यह पावन धरती उनकी प्रथम कर्मभूमि रही। ऐसे में अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से बक्सर वासियों में खुश का माहौल है। यात्रा शुभारंभ होने के मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। 12 जनवरी को किला मैदान में प्रसिद्ध लोक गायिका स्वाति मिश्रा का भजन संध्या आयोजित किया गया है। 13 जनवरी को यात्रा अयोध्या पहुँचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!