Tue. Apr 21st, 2026

*श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय बक्सर के द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 05 दिसम्बर 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में संयुक्त श्रम भवन, आई0टी0आई0 परिसर, चरित्रवन बक्सर के प्रागंण में किया गया।*

*नियोजन सेवा का विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कुल 10 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। साथ ही नियोजन सह मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय 1,80,000.00 (एक लाख अस्सी हजार) रूपये से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 10 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तकें, स्टडी किट के रूप में निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। टूल किट एवं स्टडी किट हेतु आवेदन पूर्व में प्राप्त किये गये थे। जिनका त्रि-सदस्यीय चयन समिति द्वारा चयन किया गया था।*

*टूल किट एवं स्टडी किट योजना आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार से जुडकर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी साबित होती है। प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाते है। स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा तथा वे सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग स्वरोजगार के रूप में करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।*

*दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को नियोजन मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शेष बचे आवेदकों को टूल किट एवं स्टडी किट दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!