Mon. Apr 20th, 2026

प्रधान सचिव सह अध्यक्ष (बोर्ड) तथा सचिव बिहार भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण (बोर्ड) बिहार पटना से प्राप्त निदेशानुसार बोर्ड में वर्ष 2017 से पूर्व वैसे ऑफलाइन निबंध निर्माण श्रमिक जिनके लिए माननीय विभागीय मंत्री महोदय के अपील के आलोक में निर्णय लिया गया है कि संबंधित निर्माण श्रमिक जिनके पास पुराना लेबर कार्ड हैं, परंतु किसी कारणवश उनका ऑनलाइन नहीं हो पाया है। वे 15 सितंबर से पूर्व अपने नजदीकी वसुधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर csc) पर निबंधन श्रमिक कार्ड का ऑनलाइन अवश्य करा लें। अन्यथा 15 सितंबर 2023 के बाद उनका ऑनलाइन नहीं हो पाएगा।*

ऑफलाइन निबंधित निर्माण श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले सभी श्रमिक यूनियनो, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से अनुरोध है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत ऑफलाइन निबंधित निर्माण श्रमिकों को नजदीकी वसुधा केंद्र पर जाकर उनके कार्ड के ऑनलाइन करने में सहयोग करें।

ऑनलाइन करने हेतु वांछित दस्तावेज इस प्रकार से हैं:- ऑफलाइन निबंधन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो।

पोर्टल का नाम:- www.bocw.bihar.gov.in है।

*नोट:- कोई भी जानकारी के लिए जिला श्रम पदाधिकारी बक्सर एवं प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!