Thu. Aug 13th, 2026

चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जांच रिकॉर्ड को एनडीएचएम शामिल करने की है योजना: अश्विनी चौबे
बक्सर में सीएसआर के तहत 35 हजार लोगों के लिए एंटीजन टेस्ट की गई व्यवस्था
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र में चल रहे चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम दौरान जिन लोगों की चिकित्सीय जांच हो रही है। उनकी डाटा को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के माध्यम से रिकॉर्ड रखा जा सके। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रयास शुरू किया गया है। इससे भविष्य में बीमारियों से संबंधित केस हिस्ट्री को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। जिससे जांच में काफी आसानी होगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे बक्सर संसदीय क्षेत्र में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 लिए एंटीजन टेस्टिंग कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान उक्त बातें कही। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे के विशेष पहल से बक्सर संसदीय क्षेत्र के लिए एसडी बायोसेंसर कंपनी द्वारा सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत एंटीजन टेस्टिंग किट की व्यवस्था की गई है।
बक्सर में टेस्टिंग में आएगी तेजी
उन्होंने कहा कि चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए टेस्टिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे बक्सर में टेस्टिंग की गति और तेजी से बढ़ेगी। जरूरतमंदों का तेजी से टेस्टिंग होगा। टेस्टिंग संबंधित सुविधाएं में बढ़ोतरी होगी। कंपनी द्वारा सभी टेस्ट ऑन द स्पॉट करके उससे संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में होगा। इसके माध्यम से 35 हजार टेस्टिंग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बक्सर, रामगढ़, दिनारा एवं डुमराव में स्टैटिक लैब के द्वारा एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
जांच के दौरान उपलब्ध डाटा किया जाएगा रिकॉर्ड
कार्यक्रम के पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे ने नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की समीक्षा बैठक की। इसे बिहार में विस्तार देने पर चर्चा हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को अवगत कराया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत बक्सर संसदीय क्षेत्र में चिकित्सा चिकित्सक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को चिकित्सीय परामर्श विभिन्न तरह की जांच आदि की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में जनता को मिल रहा है। उससे प्राप्त डाटा को सुरक्षित रखने के लिए एनडीएचएम के सहयोग पर चर्चा की। हाल ही में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के शुभारंभ की घोषणा की है। इसके द्वारा हर व्यक्ति का हेल्थ कार्ड बनाने की योजना है। साथ ही उनके पूरे चिकित्सीय डाटा को भी एक प्लेटफार्म पर लाने की योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत मौजूदा समय में 6 केंद्र शासित अण्डमान- निकोबार,
चण्डीगढ़, लद्दाख
दमन-दीव, लक्षद्वीप एवं पांडिचेरी में चल रहा है। इसके तहत अभी तक एक लाख लोगों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। 1352 डॉक्टरों ने अपना रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इस अवसर पर नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के एडिशनल सीईओ प्रवीण गेतम एवं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के निजी सचिव कुलदीप नारायण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!