बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 01:35 बजे, व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित विधिक सेवा सदन में गर्ल चाइल्ड डे के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा बच्चियों के सम्मान में उनके कार्यक्षेत्र में उनको प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व संध्या पर श्री देवराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर ने कहा कि राज्य प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिले में अपने कार्यक्षेत्र यथा, खेल, शिक्षा, कानून और दवा आदि छेत्र में अनोखे या विशेष कार्य में योगदान करने वाली एक्सेप्शनल बच्चियों को उनके प्रोत्साहन के लिए उन्हें जिला प्राधिकार, बक्सर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिससे कि उन्हें अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए और प्रोत्साहन मिल सके। बक्सर जिले के विभिन्न कार्यक्षेत्र में जैसे कि खेल, शिक्षा, कानून, दवा आदि क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली बच्चियों को इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर आनंद नंदन सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर इनका सम्मान किया जाएगा। इस कार्य हेतु माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर द्वारा जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खेलकूद आदि के पदाधिकारीयों के साथ अपने प्रकोष्ठ में बैठक किया। बैठक का बच्चियों के नाम को चिन्हित करना था। बैठक में आए हुए सभी पदाधिकारीयों ने अपने-अपने क्षेत्र के बच्चियों का नाम श्रीमान को उपलब्ध कराया। साथ ही बच्चियों द्वारा किए गए अनोखे कार्य के बारे में भी सभी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, सुमित कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।