Sat. Sep 19th, 2026

राजनीतिक सरगर्मी के पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर विधानसभा के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा को भाजपा का सिंबल आवंटित कर बक्सर भेजा है।आज दिनांक 16.10.25 को बक्सर विधानसभा प्रत्याशी आनन्द मिश्रा ने भाजपा कार्यालय, अहिरौली में संगठन के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारीयो से बात विमर्श हेतु एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया। भाजपा कार्यालय अहिरौली में पधारने के उपरांत जिला अध्यक्ष भुवन ने माला और अंगवस्त्र से प्रत्याशी आनन्द मिश्रा का स्वागत किया। मंचासिन सतीष गौतम सांसद अलिगढ,भानु प्रताप वर्मा पूर्व केन्द्रीय मंत्री,सतीष त्रिपाठी,मिना कुशवाहा,शिला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह,धनन्जय त्रिगुण उपस्थित थे।प्रत्याशी श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एक एक कर परिचय किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा की बक्सर से चुनाव लड़ने का मेरा उद्देश्य है की बक्सर के आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना करना मेरा संकल्प होगा।साथ ही साथ यहां के किसानों, व्यवसायियों, मजदूरों के लिए आर्थिक विकास का सृजन कर उनके जीवन को सुदृढ़ और सुन्दर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। बक्सर को हम एक शिक्षित बक्सर बना कर यहां के बच्चे, बच्चीयों के जीवन को संवारने का लक्ष्य हमारे जेहन में है।

देश ही नही दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार कर बक्सर को बिहार के मानचित्र में विकसित बक्सर बनाने का ध्येय है हमारा।

उन्होंने कहा की दिनांक 17.10.25 को बक्सर के जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर बक्सर विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करुंगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से बक्सर वासियों से निवेदन किया कि कल वो अपने बेटा, भाई और एक रखवाला के रुप में आनन्द मिश्रा को आशीर्वाद देने के लिए हमारे नामांकन में अवश्य पधारें।

बैठक में बक्सर जिला ईकाई के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ता तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!