Thu. Apr 23rd, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिहार माटी के सपूत स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा जी की 102 वी जयंती बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे की अध्यक्षता में पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर मनाई गई ll
डॉ पांडे ने ललित बाबू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1973 से 1975 तक भारत के रेल राज्य मंत्री थे बिहार माटी के सहरसा जिले में सनपटी गांव में उनका जन्म हुआ था डॉ पांडे ने बताया कि अपने जीवन काल में हर ऊंचाई को छूने के लिए उनमें दृश्य संकल्पता कूट-कूट कर छुपी थी वह देश की राजनीति में अपनी पहचान अपनी क्षमता से शिखर नेताओं में बनाई थी डॉ पांडे ने आगे बताया कि समस्तीपुर जिला में बम विस्फोट कांड में उनकी मृत्यु हो गई उनकी मृत्यु से बिहार प्रदेश को बहुत बड़ा झटका लगा जिसे हम सब नमन करते हुए उनके अधूरे सपने को पूरे करने का संकल्प लेते हैं।।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा महेंद्र चौबे कंचन दुबे सुनील कुमार सुनील पांडे गुप्तेश्वर चौबे अजय कुमार सिंह ए के पांडे
ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया ।।
उक्त कार्यक्रम का समापन जिला कार्यालय प्रभारी अजय यादव ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!