आज कायस्थ परिवार बक्सर के जिला कार्यालय में कायस्थ परिवार के संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई तथा उनके तैल्यचित्र को बच्चों के बीच चित्रकला के माध्यम से प्रतियोगिता कराई गई तथा श्रद्धेय राष्ट्रपति के कृतियों के बारे में बच्चों को बताया गया पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान कायस्थ परिवार के संयोजक सुमन श्रीवास्तव के द्वारा यह भी कहा गया की बाबू डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के दो-दो बार राष्ट्रपति के पद पर1950-1962 तक नियुक्त हुए और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी वह भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष भी थे तथा उन्होंने 9 दिसंबर 1964 को संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता भी की थी उनका महत्वपूर्ण योगदान भारत की विधायिका को मजबूत करने को लेकर रहा है उनकी मृत्यु लंबी बीमारी के कारण 28 फरवरी 1963 को पटना में हुई थी पुण्यतिथि कार्यक्रम में कायस्थ परिवार के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से सुरेंद्र श्रीवास्तव राजेश कुमार सिन्हा,प्रकाश सिन्हा,सत्यम श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा,सतीश श्रीवास्तव ,जयप्रकाश सिन्हा,आकाश श्रीवास्तव ,रजनीश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे!