Wed. Oct 28th, 2026

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम लला की प्रतिमा स्थापित एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा के द्वारा पूरे देश में मंदिर, मठ एवं पूजा स्थलों को स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की जा रही है उसी आलोक में आज भाजपा लीगल सेल बक्सर के जिला अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं के द्वारा सिविल कोर्ट बक्सर के निकट महावीर मंदिर पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई साथ ही साथ जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के द्वारा अगल-बगल के लोगों से मंदिर मठ एवं अपने-अपने घरों को प्रतिदिन साफ सफाई रखने व 22 जनवरी 2024 को अपने अगल- बगल के मंदिरों एवं अपने घरों में दीपावली मनाने एवं भजन कीर्तन करनेकी अपील की गई ! स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शशि भूषण राय मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनोरंजन पाठक , रजनीश रंजन श्रीवास्तव,पवन कुमार,संतोष लाल, गोपाल कृष्ण सिंह, राम रण विजय ओझा, संजय पाण्डेय,अनिल कुमार श्रीवास्तव इन्द्रदेव राय,संतोष कुमार उपाध्याय अवध विहारी विनोद मिश्रा के अलावे दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!