भारतीय जनता पार्टी के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने ब्रह्मपुर विधानसभा के ब्रह्मपुर मंडल में पंचफेडवा बाजार, दल्लूपुर,उधुरा, कपूरपुर, उम्मेदपुर,एकडार घाट, चन्द्रपुरा बाजार,महुआर गुमटी, विशुपुर,बडकी नैनीजोर, ब्रह्मपुर बाजार में “प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम” के अंतर्गत जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा के क्रम में गांव गांव, पंचायत पंचायत में जन चौपाल के माध्यम से लोगों से सम्पर्क कर आशीर्वाद लेने का कार्य किया। गांव के चौपाल में उपस्थित एनडीए समर्थित बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि 2024 का चुनाव गांव कस्बों के साथ साथ देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने ने कहा कि भारत को सनातन, संस्कृति के नाम से जाना जाता है।
मिथलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियां राष्ट्र और राम विरोधी है। इन्होंने राम को काल्पनिक बताया, सनातन के विरोध में नारे लगाए। इसे डेंगु,मलेरिया, एचआईवी तक कहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान श्री राम को सम्मानित तरीके से प्राण प्रतिष्ठा कराई ।यह चुनाव राष्ट्र और राम बिरोधीयों को जवाब देने वाला चुनाव है। कांग्रेस के युवराज आजकल संविधान लेकर घूम रहे हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर कह रहे हैं कि संविधान बदलकर आरक्षण को समाप्त किया जाएगा। लेकिन पीएम मोदी का स्टैंड साफ है कि आरक्षण में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। 10 साल पहले देश का हर आम आदमी सत्ता और राजनीति पर अविश्वास करता था ,नेताओं की बेईमानी जगजाहिर थी। इस बिगड़ी छवि को प्रधानमंत्री ने बदला है। मोदी जी राजनीति में आम लोगों का विश्वास ही नहीं बढ़ाया बल्कि आम लोगों की आकांक्षाओं पर खरे भी उतरे हैं।उसी तरह हम संकल्प लिया है कि जिस तरह मोदी जी ने बनारस को मान चित्र पर खड़ा किया है उसी तरह यह मिथलेश तिवारी बक्सर को विकास के मानचित्र पर खड़ा करके दिखाऐगा।बस आपका आशीर्वाद चाहिए।सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मोदी मिथिलेश जिन्दाबाद का नारा लगाया और गगन भेदी आवाज में फिर एक बार मोदी सरकार का नारा बुलंद किया।साथ साथ चलने वालों में भुटेली तिवारी मंडल अध्यक्ष,भारत भूषण सिंह,छोटे तिवारी, सतेंद्र कुंवर,प्रशुराम ततवा,दुर्गा चरण मिश्र,नीरज पाठक, रोहित ओझा,धन जी पाण्डेय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।