छोटका नुआंव शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी पाण्डेय पट्टी मंडल अध्यक्ष सोनू राय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें बुथ सत्यापन का कार्य किया गया।बुथ सत्यापन के साथ साथ बैठक में उपस्थित भाजपा नेत्री रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, संध्या पांडेय लोकसभा सह संयोजक लाभार्थी संपर्क द्धारा ग्रामीण महिलाओं से सम्पर्क कर मोदी जी द्धारा संचालित केन्द्रीय योजनाओं के बारे में ग्रामीण महिलाओं को बताया। साथ ही साथ मोदी जी के कमल छाप पर बटन दबाने को कहा। उपस्थित महिलाओं ने मोदी जी के कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा महिला नेत्रीयों को आश्वस्त किया और बड़े ही उल्लास के साथ बोला कि “हमनी के मोदी जी के भोट देबे के बा”
फिर एक बार मोदी सरकार का नारा ग्रामीण महिलाओं ने लगाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनु राय मंडल अध्यक्ष, जयप्रकाश राय जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुरेंद्र सुरेंद्र सिंह सुरेश शर्मा अजय भट्ट शशि भूषण सिंह हरेंद्र सिंह रंजीत राय पंचायत अध्यक्ष अमित राय बूथ अध्यक्ष रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनल लिस्ट संध्या पांडे ए बक्सर लोकसभा महिला लाभार्थी प्रमिला राय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।