Wed. Oct 28th, 2026

आज दिनांक 01 जनवरी 2021 को समाहरणालय अवस्थित सभाकक्ष में अपराहन 01:00 बजे से बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बैठक की शुरूआत में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर को जिला परिवहन पदधिकारी ने बुके देकर नव वर्ष की शुभकामना दी। जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने सम्बोधन में नव वर्ष की शुभकामना सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मीगण को दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव कार्य में सबों ने अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेवारी से निर्वहन किया। उन्होंने आगे कहा कि सभी कर्मीगण अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन एवं मिहनत से करें ताकि कार्यालय में कोई भी कार्य अपूर्ण न रहें। जो भी दायित्व दिया जाय उसे सम्पादित करने हेतु अपनी एक टीम बना लें एवं टीम वर्क से साथ उस दायित्व को सम्पादित करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्थापना उप समाहर्ता बक्सर को निदेश दिया कि विभिन्न कार्यालयों के लिपिकों को कार्यालय कार्य सम्पादित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करें। कार्यशाला में सभी सरकारी नियमों की जानकारी विस्तार से दी जाय। आमजनों को उनके कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी देने हेतु MAY I HELP YOU डेस्क शुरू करने को कहा। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में बक्सर जिले का राज्य स्तरीय रैकिंग 13वां स्थान से 05वें स्थान पर आ गया है। यह एक टीम वर्क का शानदार परिणाम है। प्रधान लिपिकों की माहवारी बैठक पुनः शुरू करने का निदेश दिया गया। अंत में जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि नये साल में अपने कार्य से बक्सर जिले को नई ऊँचाई पर ले जाना हमारा संकल्प होगा। कार्यक्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डुमराँव, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!