बक्सर लोकसभा क्षेत्र के केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों के संपर्क कार्यशाला की एक बैठक पूर्वाहन 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बक्सर, अहिरौली में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता बक्सर लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह तथा संचालन महामंत्री निर्भय राय ने की ।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद के क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभू ने लाभार्थी संपर्क योजना को माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के भाजपा के 370 और एनडीए के 400 पर के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक सार्थक हथियार बताया। इसलिए चार दिनों के अंदर बक्सर लोकसभा के सभी मंडलों की बैठक कर लाभार्थियों की सूची में से 25 लाभार्थी से संपर्क करने के लिए एक कार्यकर्ता का चयन करना है तथा लाभार्थियों को माननीय मोदी जी का पत्रक देकर और उनके मोबाइल से मिस्ड कॉल कर तथा उनके साथ सेल्फी लेकर सरल ऐप पर डाउनलोड करना है। साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए बक्सर जिला प्रभारी संतोष पटेल ने सभी मंडल अध्यक्षों से विगत दोनों में संपन्न किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी लाभार्थी महासंपर्क अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में बक्सर लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह ने लाभार्थी योजना के तहत पन्ना प्रमुख ,प्रवासी मतदाता तथा नए मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आग्रह किया ताकि नरेंद्र मोदी जी का संदेश उन तक पहुंच पाए। कार्यशाला में मुख्य रूप से अनिल पांडेय,संत कुमार सिंह,मिना सिंह कुशवाहा, श्रीमन्नारायण तिवारी,इन्द्रजीत बहादुर सिंह, इंदु देवी, पूनम रविदास, सौरभ तिवारी, राजेश सिंहा, लाभार्थी कार्यशाला की सह संयोजक संध्या पांडेय,सभी मंडल अध्यक्ष, सुनील कुमार,सुमन श्रीवास्तव,तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।