(मंगलवार): बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज जिला मुख्यालय, बक्सर में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की।
इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का विधि-विधान के साथ पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा महंगाई एवं रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम का क्रम इस प्रकार रहा—
दोपहर 12:30 बजे विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 01:30 बजे सिंडिकेट, बक्सर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इसके पश्चात 02:00 बजे कांग्रेस कार्यालय पर आमसभा एवं संबोधन का आयोजन किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों एवं आपूर्ति में उत्पन्न किल्लत ने आम लोगों, विशेषकर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर चरणबद्ध आंदोलन चला रही है और आगे भी जनता के मूड एवं समस्याओं को देखते हुए इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। डॉ. पांडेय ने कहा कि जब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता और रसोई गैस की कीमतों में राहत नहीं दी जाती, तब तक कांग्रेस का यह जनहित आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मृणाल अनामय ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यमवर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस आंदोलन को और व्यापक बनाएं।
कार्यक्रम में एआईसीसी एवं प्रदेश के सभी डेलीगेट्स, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, अग्रणी कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर इस जनहित के आंदोलन को सफल बनाया।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से बक्सर जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, मुन्ना पांडे, बक्सर जिला ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद मौर्य, बक्सर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी, प्रखंड अध्यक्ष राजू वर्मा, अजय ओझा, राजा रमण पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, डॉ चंद्रशेखर पाठक जलील अहमद त्रिजोगी नारायण मिश्रा अजय यादव, श्रीमती कुमकुम देवी, चंद्र भूषण प्रसाद दिनेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम आम जनता की समस्याओं—विशेषकर बढ़ती महंगाई एवं रसोई गैस संकट—के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ।