
जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर एवं उप विकास आयुक्त श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा संयुक्त रूप से चौसा प्रखंड के अंतर्गत सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल चौसा गढ़ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया जिला पदाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के क्रम में वहां पर अत्यंत सुंदर गार्डन बनाने के साथ-साथ बच्चों के पार्क बनाने हेतु योजना बनाने का निर्देश दिया पर्यटकों की सुविधा हेतु गेस्ट हाउस भी बनवाया जाएगा साथ ही आधुनिकतम तकनीक वाला डिजिटल म्यूजियम गैलरी बनवाने की भी घोषणा की गई इसी क्रम में रानी घाट एवं महादेवा घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया