Wed. Apr 22nd, 2026

एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं कर्मठ कार्यकर्ता मिथलेश तिवारी का भव्य और शानदार नामांकन के बाद आज फिर “प्रत्याशी आपके द्धार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंपर्क सह आशीर्वाद यात्रा के क्रम में राजपुर विधानसभा के राजपुर मंडल के उत्तमपुर,नोनौरा,हेठुआ,बिजौली,सिसराढ,करईला,देवढीया,गैधरा,कठजा,ईंटवा,हकारपुर,सोनी और खरहाटांड ब्रह्मस्थान आदि गांवों एवं पंचायतों में भ्रमण कर लोगों से रु-ब-रू होते एवं प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
अपनें नेता के आगमन पर गांव के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं द्धारा आयोजित ग्रामीण चौपाल में उपस्थित हो कर अपनें सम्बोधन में कहा कि सबसे पहले आप सभी को मोदी जी ने “प्रणाम” कहा है। दोनों हाथ जोड़कर मिथलेश तिवारी ने जनता जनार्दन को प्रणाम किया। उपस्थित लोगों ने गगनभेदी आवाज में “मोदी मिथिलेश जिन्दाबाद”, “फिर एक बार मोदी सरकार”, अबकी बार चार सौ पार ” का नारा लगाया।श्री तिवारी ने कहा कि बक्सर एक ऐतिहासिक, धार्मिक तथा मार्मिक स्थल है।मुझे कहनें में जरा सा भी हिचकिचाहट नहीं हो रही है कि बक्सर का जितना विकास होना चाहिए था,अभी तक नही हुआ है।मोदी जी ने मुझे संकल्प दिला कर भेजा है कि तुम बक्सर जाओ और लोगों का आशीर्वाद लेकर बक्सर को बनारस बना दो। हमें लग रहा है कि मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं से आप लोग परिचित होंगें। मोदी जी के कार्यों के कारण हिन्दुस्तान का डंका विदेशों में भी बज रहा है।अन्त में प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने भोजपुरी में कहा कि “त,हम रउरा सभे से इहे कहे आईल बानी की हमरा के बेटा समझ के,भाई समझ के, बबुआ समझ के,आपन सेवक समझ के आशीर्वाद दिंही जा। हम हर सम्भव प्रयास कर के बक्सर के बनारस बनावे में कवनो कोर कसर ना छोड़ब।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विराट राय मंडल अध्यक्ष राजपुर,पूनम रविदास, दिनेश सिंह,लाला सिंह जदयू,जयप्रकाश राय अध्यक्ष किसान मोर्चा,धनंजय राय,काशी सिंह, अमित राय जिला प्रवक्ता , सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!