Mon. Apr 20th, 2026

पशुपालन विभाग, बक्सर द्वारा प्रखंड बक्सर के चक्रहसी पंचायत अंतर्गत चक्रहसी स्कूल मैदान में पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता विषय पर एक दिवसीय दुग्ध उत्पादकता प्रतियोगिता, नस्ल प्रतियोगिता एवं विभिन्न योजना से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

*कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी, बक्सर द्वारा किया गया।*

*कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर पशु के रखरखाव, पशु पोषण, पशुओं का टीकाकरण, विभिन्न सरकारी योजनाएं, आदि की जानकारी पशुपालक एवं कृषकों के साथ साझा की गई।*

*कार्यशाला के प्रतियोगिता में गौ जाति के नस्ल एवं दूध उत्पादन में गोलू कुमार सिंह, चक्रहंसी की गाय ने प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार रवि प्रकाश कुमार, चक्रहंसी की गाय एवं तृतीय पुरस्कार दीपक यादव की गाय को प्राप्त हुआ। प्राप्त हुआ।*

*भैंस की नस्ल में परमेश्वर सिंह, राजपुर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. रामेश्वर सिंह, राजपुरी, को द्वितीय पुरस्कार एवं अजय यादव दुबौली, बक्सर के भैंस को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।*

*इस कार्यशाला में वीरेंद्र यादव के द्वारा एक भैंस लाया गया उसे प्रोत्साहन के रूप में विभिन्न प्रकार की दवा दी गई l*

*इस एक दिवसीय कार्यशाला में स्टाल लगा कर निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं निशुल्क पशु दवा वितरण किया गया, योजना की जानकारी दी गई, पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म लिया गया।*

*कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर के द्वारा उन्नत नस्ल के पशु चारा एवं शंकर नस्ल के मुर्गे मुर्गियों का प्रदर्शन किया गया। ब्रोक इंडिया एनजीओ के द्वारा स्लॉट में घोड़े एवं गधे से संबंधित जानकारी एवं उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की गई।*

*जिला समन्वयक के द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई के वाहनों एवं 1962 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।*

*पशु शल्य चिकित्सक, बक्सर और अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, बक्सर के दिशा निर्देश के अनुरूप भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, चौसा के द्वारा संचालन किया गया।*

*उक्त कार्यशाला में जिला मत्स्य पदाधिकारी, बक्सर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई कार्य प्रमंडल, बक्सर, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक सह प्रमुख एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!