Wed. Jun 17th, 2026

*नीतीश भ्रष्टाचारियों एवं वंशवादियों की गोद में बैठ बिहार का नहीं कर सकते हैं भला: अश्विनी चौबे*- जनता के हितों की अनदेखी पर भाजपा जन आंदोलन करेगी। – केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कीकेंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों एवं वंशवादियों की गोद में बैठकर बिहार का भला नहीं कर सकते हैं। जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है, अपराध का ग्राफ बढ़ा है। बिजली की कटौती शुरू हो गई है। बिहार को लालटेन युग में पहुँचाने की साजिश है। अपराधी तांडव मचा रहे हैं। बिहार को बंगाल बनाया जा रहा है। आज बिहार में कई जिले सुखाड़ की मार झेल रहा है। कुछ इलाकों में बाढ़ है, लेकिन नीतीश कुमार राजनीतिक पर्यटन में मस्त है। भ्रष्टाचारियों से गले मिल रहे हैं।केंद्रीय मंत्री श्री चौबे मंगलवार को बक्सर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी पर भाजपा जन आंदोलन चलाएगी। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयार रहें। उन्होंने कहा कि आज बिहार में कानून व्यवस्था का यह हाल है कि लोग घर से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने पार्टी के पदाधिकारियों से जिले में बाढ़, सुखाड़, बिजली व क़ानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने बताया कि फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर प्रशासन का रवैया ढीला ढाला है। पिक आवर में बिजली की कटौती होने लगी है। काननू व्यवस्था की भी स्थिति ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने पदाधिकारियों को कहा कि सभी मुद्दों से जनता को अवगत कराएं। भारतीय जनता पार्टी जन आंदोलन की तैयारी करें। जनता के हितों की अनदेखी को जोरशोर से उठाएं। बैठक में बक्सर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे परशुराम चतुर्वेदी, बक्सर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, पुनीत सिंह, शिवजी खेमका, सच्चिदानंद भगत, पूनम देवी, इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, प्रियरंजन चौबे, मदन दुबे, बैकुंठ शर्मा बलराम पांडेय, सतीश चंद्र त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, हामिद खान,भगवान जी राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!