Wed. Aug 5th, 2026

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2025 तथा सतत् अद्यतीकरण के तहत निर्वाचक सूची में नामों को पंजीकृत / विलोपन / संशोधन आदि से संबंधित विचार-विमर्श हेतु आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की गई।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों / सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों/ उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर/अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। निम्नांकित बिन्दुओं पर जानकारी दी गई :-

1. विगत 17.03.2025 की बैठक में नाम जोडने, विलोपन करने एवं संशोधन करने संबंधी डाटा उपलब्ध कराया गया था। बैठक के उपरांत से दिनांक 18.04.2025 तक नाम जोड़ने, विलोपन करने एवं संशोधन करने हेतु निम्नवत् आवेदन प्राप्त हुआ:-

पंजीकरण (प्रपत्र-6)

199-ब्रह्मपुर, कुल प्राप्त आवेदन 1261, अस्वीकृत आवेदन 48, स्वीकृत आवेदन 996 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 217

200-बक्सर कुल प्राप्त आवेदन 658, अस्वीकृत आवेदन 53, स्वीकृत आवेदन 460 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 145

201-डुमराँव कुल प्राप्त आवेदन 926, अस्वीकृत आवेदन 56, स्वीकृत आवेदन 703 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 220

202-राजपुर (अ०जा०) प्राप्त आवेदन 1065, अस्वीकृत आवेदन 34, स्वीकृत आवेदन 811 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 220

विलोपन (प्रपत्र-7)

199-ब्रह्मपुर कुल प्राप्त आवेदन 229, अस्वीकृत आवेदन 16, स्वीकृत आवेदन 195 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 18

200-बक्सर कुल प्राप्त आवेदन 195, अस्वीकृत आवेदन 26, स्वीकृत आवेदन 138 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 31

201-डुमराँव कुल प्राप्त आवेदन 170, अस्वीकृत आवेदन 09, स्वीकृत आवेदन 109 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 52

202-राजपुर (अ०जा०) कुल प्राप्त आवेदन 115, अस्वीकृत आवेदन 08, स्वीकृत आवेदन 91 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 16

संशोधन (प्रपत्र 8)

199-ब्रह्मपुर कुल प्राप्त आवेदन 745, अस्वीकृत आवेदन 65, स्वीकृत आवेदन 542 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 138

200-बक्सर कुल प्राप्त आवेदन 575, अस्वीकृत आवेदन 60, स्वीकृत आवेदन 420 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 95

201-डुमरांव कुल प्राप्त आवेदन 706, अस्वीकृत आवेदन 62, स्वीकृत आवेदन 502 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 142

202-राजपुर (अ०जा०) कुल प्राप्त आवेदन 721, अस्वीकृत आवेदन 64, स्वीकृत आवेदन 520 एवं निष्पादन हेतु लंबित आवेदन 137

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में निर्वाचन सूची में पंजीकरण के लिए अर्हता तिथि 01 जनवरी के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2025 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाला कोई भी व्यक्ति निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु प्रपत्र 6 में आवेदन कर सकता है। निर्वाचक सूची में ऑन लाईन पंजीकरण करने हेतु n.v.s.p. पोर्टल/V.H.A. (voter help line) app पर आवेदन किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से 17-19 आयु वर्ग के छुटे हुए युवा निर्वाचको एवं महिला निर्वाचकों को अधिक से अधिक पंजीकरण हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा अनुरोध किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि मार्च माह का Monthly Pulling Data के अनुसार निम्नवत् संख्या में विधान सभावार नाम पंजीकरण / विलोपन / संशोधन किया गया। यह डाटा ERMS Portal पर अपलोड कर दिया गया है साथ ही सभी को उपलब्ध करा दिया गया है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि बी०एल०ए० की सूची को संधारित करने हेतु विभागीय स्तर पर एक नया Portal (URL:-https://ele.bihar.gov.in/blareport/) विकसित किया गया है। उक्त पोर्टल पर बी०एल०ए० की प्रविष्टि / संशोधन हेतु सभी राजनैतिक दलों को access उपलब्ध कराया गया है, जिसें माध्यम से राजनैतिक दलों द्वारा BLA-1 एवं BLA-2 की प्रविष्टि/संशोधन किया जायेगा तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, बक्सर को राजनैतिक दलों से प्राप्त BLA-2 की सूची एवं पोर्टल पर प्रविष्टि डाटा का मिलान कर अनुमोदन किये जाने के पश्चात् उक्त सूची सार्वजनिक रूप से विभागीय वेबसाईट पर प्रदर्शित होगी।

जिला पदाधिकारी, बक्सर द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि आयोग के निदेशानुसार सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ए० की नियुक्ति का कार्य पूर्ण कर किया जाय एवं बी०एल०ओ० के समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक अपंजीकृत नामो को निर्वाचक सूची में जोड़ा जाय। निर्वाचन विभाग के निदेशानुसार एक ही बी०एल०ए० को दो मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त किया जा सकता है।

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए पटना एवं भोजपुर जिला से बी०यू०, सी०यू०, वी०वी०पैट प्राप्त हो रहा है। सभी नये प्राप्त ई०वी०एम० एवं पूर्व से जिला में संधारित ई०वी०एम० का बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के लिए प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) कार्य दिनांक-31.05.2025 से 11.06.2025 तक किये जाने का निदेश प्राप्त है।

बक्सर जिला का विधान सभा आम निर्वाचन 2020 में मतदान प्रतिशत राज्य के औसत मतदान प्रतिशत 57.34% से भी कम था। अतः आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक निर्वाचकों को मतदान हेतु प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग हेतु उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!